आपकी आंतरयात्रा
मंगलमयी हो,
कल्याणकारी हो,
शुभकारी हो।

साईंकाका
स्वागत

यह स्थान उनके लिए है जो अपने भीतर कुछ खोज रहे हैं — शांति, उत्तर, या केवल एक दिशा। ज्योत से ज्योत जलाकर, साथ चलते हुए खुद की खोज करना ही उद्देश्य है।

यहाँ से प्रारंभ करें

पाँच प्रश्न, जो हर खोजी के मन में उठते हैं — उनके सरल उत्तर।

गुरु से मिलिए

साईंकाका का परिचय, गुरु परंपरा और दर्शन।

दैनिक साधना

स्तोत्र, आरती और स्वाध्याय — प्रतिदिन के पाठ के लिए।

साईंकाका
साईंकाका परिचय

एक झलक

साईंकाका उन विरले संतों में हैं जो किसी पंथ या संप्रदाय की सीमा में नहीं बँधते। सहज हास्य, सरल वाणी और गहरी करुणा — उनके सान्निध्य में आने वाले यही अनुभव लेकर लौटते हैं। उनका जीवन साक्षी है कि परम अनुभव किसी शास्त्र का विषय नहीं, प्रत्यक्ष जीवन की घटना है।

पूरा परिचय पढ़ें →
परंपरा

ज्योत से ज्योत जलाओ

यह परंपरा सूफ़ी और सिद्ध धाराओं का संगम है — ऐसे संतों की धारा, जो किसी एक पंथ के नहीं, सबके हैं। भगवान नित्यानंद से बाबा मुक्तानंद तक, और उनसे आगे — यह ज्ञान गुरु से शिष्य तक, दीप से दीप की भाँति, अखंड चला आया है।

परंपरा के विषय में और →
चयनित वीडियो

सुनिए, समझिए, उतरिए